सागर जिले में अब तक 158 मि.मी. से ज्यादा औसत वर्षा दर्ज।

0
IMG_20200718_122647

आशीष जैन । सागर

सागर 22 जून 2021
सागर जिले में इस वर्षा सीजन में अभी तक 158.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में स्थापित वर्षामापी केन्द्रों में आंकी गई वर्षा रिकार्ड के अनुसार एक जून से आज तक केसली केन्द्र पर सर्वाधिक 393.3 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष आज दिनांक तक 115.75 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई थी।
अधीक्षक, भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में स्थापित विभिन्न वर्षामापी केन्द्रों में 1 जून से आज दिनांक तक सागर केन्द्र में 113.7 मि.मी., जैसीनगर में 157 मि.मी., राहतगढ में 84 मि.मी., बीना में 117.4 मि.मी., खुरई में 140.5 मि.मी, मालथौन में 20 मि.मी., बण्डा में 40.2 मि.मी, शाहगढ में 74.6 मि.मी, गढ़ाकोटा में 180.6 मि.मी, रहली में 255 मि.मी., देवरी में 326.1 मि.मी. तथा केसली में 393.3 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।               

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!