भाजपा नेताओं ने शोकाकुल परिजनों को दी सांत्वना।

भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विधायक पं.रमेश दुबे जी व भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश पोफली जी ने कार्यकर्ताओं से मिलकर कुशलक्षेम जाना।
छिंदवाड़ा – भाजपा पूर्व जिलाध्यक्षविधायक पं.रमेश दुबे जी व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश पोफली जी शुक्रवार को छिंदवाड़ा शहर में शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। नेता द्वय प्रदीप चीखलकर, संतोष तिवारी, संजू बोहोत, आनंद चौहान, गोपाल साहू के निवास पर पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की और शोक संतप्त परिवारों को ढांढस बंधाया।
इस मौके पर मनोज चौरे,उमाकांत साहू सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
