लव जिहाद व पाकिस्तान परस्तो को बख्शा नहीं जाएगा : सुनील शर्मा।
रिपोर्टर :—भुमिका भास्कर जिला ब्यूरो चीफ बापुलाल डांगी
राष्ट्रीय भगवा सेना जिला मंदसौर बैठक व बोर्ड स्थापना, खेता खेड़ा में संपन्न।
लोकेशन :— सीतामऊ
मंदसौर ।।राष्ट्रीय भगवा सेना की जिला बैठक सीतामऊ तहसील के खेता खेड़ा गांव में संपन्न हुई जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष नाहरसिंह गौड़, उपराज्य प्रमुख रघुवीरदास बैरागी, महिला सेना संभाग संगठन प्रमुख पुनम शर्मा, मंदसौर जिला प्रमुख नाहरसिंह सिसोदिया, जिला उपप्रमुख कुंजनसिंह सोलंकी, मल्हारगढ़ विधानसभा मीडिया प्रभारी बापुलाल डांगी, मंदसौर जिला मीडिया प्रभारी चेनसिंह, मंदसौर तहसील प्रमुख राकेश प्रजापत आदि पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामवासी उपस्थित रहे।
सभा को संबोधित करते हुए सुनील शर्मा ने उज्जैन में हुई नारेबाजी को लेकर कहा देश में पनप रहे लवजिहाद के खिलाफ पाकिस्तान परस्तो के ऊपर हमला बोलते हुए कहा और चेतावनी दी की हिंदुस्तान में पाकिस्तान प्रेम बिलकुल बर्दास्त नही किया जायेगा, साथ ही राज्यप्रमुख नाहरसिंह गौड़ ने भी कड़ी चेतावनी देते हुए कहा जिसको पाकिस्तान से प्यार है वो पाकिस्तान जा सकते है लेकिन हिंदुस्तान में रहकर देशद्रोही नारे नही लगाने दिए जायेंगे ।कार्यक्रम का संचालन रामरतन शर्मा ने किया और आभार अनिल लोहार ने मना।
