‘जागो लदुना जागो 35 करोड़ का हिसाब मांगो ‘ की तख्तियों के साथ निकाली प्रभातफेरी।

कमलेश चौहान सीतामऊ (लदुना) – मंदसौर जिले की सुवासरा विधानसभा में उपचुनाव है यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा रोज रोज जनता को जगाने के लिए नये नये तरीके अपनाए जा रहे हैं ऐसा ही देखने को मिला है ग्राम लदुना तहसील सीतामऊ में यहा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर एक प्रभात फेरी निकाली , उन तख्तियां में लिखा था कि जागो लदुना जगो ३५ करोड़ का हिसाब मांगो ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह पंवार क नेतृत्व में प्रभातफेरी निकाली गई उनके साथ आलोट विधानसभा के कांग्रेस विधायक मनोज चावला , चंदशेखर पालीवाल, अनिल शर्मा ब्लाक अध्यक्ष मल्हारगढ़, अशोक खिंची,नगर कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल व्यास, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष माली, ब्लाक कांग्रेस आई टी सेल अध्यक्ष कमलेश जाट, सेक्टर प्रभारी दिनेश चूनारा, दिनेश हटेला, प्रकाश हटेला, सुनील पाटीदार, चतुर्भुज पाटीदार, अम्बालाल हटेला,भरत राठौर, शंकरलाल मालि, अरविंद पाटीदार, शिव दवे,भेरूलाल धनगर आदी कार्यकर्ता उपस्थित थे!

चौहान सीतामऊ

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!