BHOPAL : मध्यप्रदेश कांग्रेस अनु. जाति विभाग की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न।

0
IMG-20200926-WA0105

पूर्व मंत्री श्री सुरेंद्र चौधरी ने कांग्रेस अनु. जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार किया ग्रहण।

भूमिका भास्कर संवाददाता भोपाल – म.प्र.कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग की बैठक आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय माननीय पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा जी की अध्यक्षता में हुई जिसमें म.प्र.कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री माननीय सुरेन्द्र चौधरी जी ने कार्यभार ग्रहण किया। बैठक में मुख्यरूप से 28 विधानसभा सीटो को जीतने के लिए चर्चा हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सज्जन वर्मा ने कहा कि बाबा साहब के सिद्धांतों पर सिर्फ चलने वाली पार्टी कांग्रेस पार्टी है। सभी कांग्रेस जनों को एकजुटता से कार्य करने को कहा। समुचित दलित समुदाय से आवाह्न किया है कि आगामी 28 विधानसभा के चुना है उन चुनावों में सभी गद्दारों को धूल चटाकर कांग्रेस के हाथ मजबूत करे एवं पुनः कमलनाथ जी को मुख्यमंत्री बनाये।
नव नियुक्ति म.प्र.कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष ने पदभार ग्रहण करते हुए कहा कि चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन बगैर कार्यकर्ताओं के सहयोग से संभव नहीं है। माननीय कमलनाथ जी और शीर्ष नेतृत्व ने यह जिम्मेदारी देकर जो भरोसा जताया है उसको सफल बनाने के लिए प्रणकर जुट जाये और आगामी 28 विधानसभा उप चुनाव में अनुसूचित जाति वर्ग को बताये कि भाजपा के कारण देश बाबा साहब का संविधान और अनुसूचित जाति वर्ग का स्वाभिमान खतरे में है जिसकी सुरक्षा करना हम सब का दायित्व है और साथ ही कहा कि शीघ्र ही आगामी चुनाव में टीम के साथ उतर जाये और उप चुनाव की पूरी 28 सीटे जीतकर कमलनाथ जी को पुनः मुख्यमंत्री बनाना है।
इस कार्यक्रम का संचालन म.प्र.कांग्रेस कमेटी अनु.जा.जाति विभाग के कार्यालय प्रभारी धर्मेन्द्र खटीक ने किया एवं आभार डॉ.देवेन्द्र सूर्यवंशी ने किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सम्मलित होने वाले पदाधिकारीगण :श्रीमती किरण अहिरवार-प्रदेश सचिव, श्री पंकज अहिरवार -उपाध्यक्ष, श्री हेमन्त नरवरिया – प्रदेश संयोजक, वी.डी.कोटिया, सुनील बोरसे–महामंत्री म.प्र.कांग्रेस, डॉ.विनीत कुमार-प्रदेश प्रभारी दलित शक्ति, डॉ.सुमित पलासिया, डॉ.देवेन्द्र सूर्यवंशी, इंजी.कमल चौधरी, संदीप सालौद, नीतेश नरवरे, प्रभुदयाल जोहरे, रमेश चंद बकोरिया, महेश नंदमेहर, गौरीशंकर सूर्यवंशी, सीताराम भारती, रामसरन कौरी, रामेश्वर भालेकर, महाराज सिंह राजौरिया, सुरेन्द्र करोसिया, कन्हैयाराम अहिरवार, धीरज कल्याणे, संतोष परिहार, नोमेश नंदमेहर, कन्हैयालाल बामने, राहूल पाटिल, देवेन्द्र जाटव, हरिशंकर बामनेर, विजय शुक्रवारे आदि उपस्थित रहे।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!