नेहरू जी के देश के प्रति प्रेम, त्याग, समर्पण, और कार्यो को कभी नहीं भुलाया जा सकता है : विधायक तरवर सिंह

0
IMG-20210527-WA0103

भूमिका भास्कर संवाददाता बंडा 7354469594

हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू जी की 57वीं पुण्य तिथि के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक तरवर सिंह (बंटू भैया) ने नेहरू जी के जन्म से लेकर उनके देश के प्रति प्रेम, त्याग, समर्पण, देश हित में किये विभिन्न आन्दोलन और प्रधानमंत्री के रूप में देश के विकास में उनके कार्यो को याद किया। आगे श्री सिंह ने कहा कि नेहरू जी के देश के प्रति प्रेम, त्याग, समर्पण, और कार्यो को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। कार्यक्रम उपस्थित जिला कांगे्रस कमेटी के महामंत्री राजेश चैधरी ने कहां कि आधुनिक भारत के प्रथम प्रधानमंत्री श्री नेहरू का देश के सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कार्यक्रम का आभार विधायक प्रतिनिधि भूपेन्द्र सिंह सिगदौनी ने व्यक्त किया। कार्यालय में सामाजिक दूरी एवं शासन प्रशासन की गाईड लायन का पालन करते हुये कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने पुण्य तिथि मनाई इस अवसर पर, कांगेस नेता दिनेश रावत हरद्वानी, नगर सेवादल के अध्यक्ष गिरीश विश्वकर्मा, संतोष यादव, दयाराम यादव करई, महेन्द्र यादव सौरभ सेन सहित अनेक कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!