उज्जैन : पंवासा हत्याकांड का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।

0
IMG-20200727-WA0161

विशाल जैन उज्जैन – 24 जुलाई की शाम पंवासा क्षेत्र के बजरंग नगर में एक मकान में को हुई हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आज दोपहर मामले का खुलासा किया गया।
बजरंग नगर में बंद मकान से पंवासा थाना पुलिस ने एक व्यक्ति की लाश बरामद की थी। जिसके हाथ-पैर बंधे हुए थे और सिर कुचला हुआ था। मृतक की शिनाख्त अशोक पिता कालूराम मालवीय 42 वर्ष निवासी कायथा के रूप में हुई थी। उक्त मकान अशोक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला का होना सामने आया था। जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की थी। महिला तराना की रहने वाली थी। पुलिस की एक टीम तराना पहुंची थी। उसके बाद महिला के पुत्र अभिषेक पिता अर्जुनसिंह ठाकुर को हिरासत में लिया गया। जिसने पूछताछ में हत्या करना कबूल किया है। बताया जा रहा है कि मृतक ने आरोपी की मां को काफी परेशान कर रखा था। मृतक ने आरोपी पर भी छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज करा दिया था। इन्हीं बातों से परेशान होकर अभिषेक ने अशोक की हत्या को अंजाम दिया है। मृतक भी आपराधिक प्रवृत्ति का था जिसके खिलाफ कायथा और चिमनगंज थाने में 7 अपराध दर्ज थे। दो दिन में हत्या का खुलासा कर आरोपी को हिरासत में लेने की भूमिका में पंवासा थाना प्रभारी मुनेन्द्र गौतम, एएसआई एमएस अलावा, प्रधान आरक्षक नारायण पुरी, आरक्षक विनोद ठाकुर, वीरेन्द्र जाट, रवि शर्मा, नितिन चौहान, दिनेश मीणा, आरक्षक शिवानी शर्मा की रही है।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!