छतरपुर : जिले में कोरोना से एक और मौत, मृतकों की संख्या 6 हुई।

0
IMG_20200625_162115

अरुण जैन छतरपुर– जिले में कल रात कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्टेट बैंक के पीछे,बेनीगंज मोहल्ला निवासी मुश्ताक खान पप्पू नोटरी वालों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें डाक्टरों ने BMC सागर रेफर किया था जंहा रास्ते मे ले जाते समय देर रात उनकी मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। कल दोपहर ही छतरपुर के मनिहारी मोहल्ला वार्ड क्रमांक 29 के निवासी 85 वर्षीय ब्रद्घ धनीराम अनुरागी की मृत्यु के बाद टू नाट मशीन से उनकी जांच कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसी तरह रात में महल रोड निवासी निरंजन बड़कुल (कन्नी) जैन साईकल वालों मृत्यु हो चुकी है इस तरह जिले में कल कोरोना के चलते 3 मौतें हो गई है।

जबकि अभी तक छतरपुर जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 6 पहुंच गई है। इसके पहले छतरपुर शहर के गायत्री मंदिर के पास रहने वाले 70 वर्षीय वृद्ध आचार्य व हटवारा मोहल्ला निवासी एक इलेक्ट्रिक व्यवसाई एवं बिजावर के रतनगंज मोहल्ला निवासी एक मुस्लिम समाज के वृद्ध की मौत, कोरोना संक्रमण के चलते हो चुकी है।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!