फर्जी आधार कार्ड बनवाकर छद्म विवाह कर धोखाधड़ी करने वाली दुल्हन को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार।
सचिन कुमार मिश्रा,पन्ना
पन्ना पुलिस ने आरोपी दुल्हन को न्यायालय में किया पेश पहुंची जेल
घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी
पन्ना कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा में एक विवाहित महिला द्वारा फर्जी आधार कार्ड बनाकर एक युवक के साथ शादी का ढोंग रचाया गया और उस युवक को धोखा देकर महिला जब भागने लगी तब फरियादी द्वारा थाना कोतवाली में पहुंचकर घटना की जानकारी कोतवाली नगर निरीक्षक अरुण कुमार सोनी को दी गई कोतवाली नगर निरीक्षक अरुण सोनी ने फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर घटना से संबंधित जांच पड़ताल शुरू की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी निवासी बडखेरा ने थाना कोतवाली पन्ना मे रिपोर्ट किया कि आज से 20 – 25 दिन पूर्व कटनी मे एक पुरूष आरोपी व एक महिला आरोपी ने फरियादी से 150000 रूपये लेकर आरोपिया फर्जी नाम की महिला का फर्जी आधार कार्ड दिखाकर फरियादी से शादी करवा दिये एवं फर्जी दुल्हन फरियादी के साथ ग्राम बडखेरा मे आकर रहने लगी तथा दिनाँक 24 जुलाई 2021 को फर्जी दुल्हन फरियादी द्वारा दिये हुये जेवरात व कपडे भरकर अपने घर जाने लगी। तब फरियादी ने फर्जी दुल्हन से पूँछताँछ किया तो उसने अपना असली नाम बताया और स्वयं को शादी शुदा होना बताया तथा फरियादी के द्वारा छल पूर्वक फर्जी आधार कार्ड बनावकर 02 आरोपियो के साथ मिलकर छद्म विवाह करना बताया जो फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 671/2021 धारा 419 , 420 , 467 , 468 , 34 ता.हि. का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।
प्रकरण सदर की विवेचना कार्यवाही पुलिस अधीक्षक पन्ना धर्मराज मीना के निर्देशन मे अति पुलिस अधीक्षक पन्ना वी.के.एस. परिहार व एसडीओपी पन्ना बहादुर सिंह बारीबा के मार्ग दर्शन मे की गई । घटना की विवेचना दौरान दिनाँक 25 जुलाई 2021 को उप निरी सरिता तिवारी द्वारा आरोपिया फर्जी नाम की दुल्हन से पूँछताँछ की गई एवं फर्जी आधार कार्ड व फरियादी के सोने चांदी के जेवरात कीमती करीबन ₹30000 रुपए के जप्त कर आरोपिया महिला (रूप सुंदरी बाई खरे वसुधा दुबे पति राजीव खरे उम्र 36 साल परिवर्तित नाम) निवासी करौली वार्ड नंबर 7 सीओडी फैक्ट्री के सामने थाना रांची जिला जबलपुर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। जहाँ से आरोपिया को जिला जेल पन्ना दाखिला कराया गया है । घटना मे एक पुरूष सहयोगी आरोपी व एक महिला सहयोगी आरोपिया की गिरफ्तारी होना शेष है । जिन्हे शीघ्र गिरफ्तार किया जावेगा ।
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरी अरूण कुमार सोनी के मार्गदर्शन मे उप निरी सरिता तिवारी उप निरीक्षक सोनम शर्मा सहायक उपनिरीक्षक रामकृष्ण पाण्डेय प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण यादव पुलिस आरक्षक सुंदरम त्रिपाठी , महेंद्र चढ़ार , बीरेन्द्र अहिरवार, महिला आरक्षक उर्मिला अहिरवार, मीना अहिरवार वह साइबर सेल से साइबर सेल से प्रधान आरक्षक नीरज रैकवार व साइबर टीम शामिल रही ।
उक्त कार्यवाही से जहां एक और धोखाधड़ी कर ब्याह रचाने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। वही जिन लोगों के विवाह समय पर नहीं होते हैं और इस तरीके से विवाह के लिए प्रयास करते हैं उनमें निश्चित रूप से जागरुकता आएगी।
पन्ना कोतवाली पुलिस की इस कार्यवाही की चारों ओर सराहना हो रही है।
