बंडा : राज्य शिक्षक संघ ने स्थानीय समस्याओं को लेकर विधायक तरवर सिंह को सौंपा ज्ञापन।

0
IMG-20210727-WA0110

आशीष जैन की रिपोर्ट


बंडा : स्थानीय समस्याओं को लेकर बन्डा विकासखंड के अध्यापक संवर्ग ने विधायक तरबर सिंह लोधी को राज्य शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डीसी राय के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में सातवें वेतन की द्वितीय किस्त, हड़ताल अवधि का वेतन और प्रतिनियुक्ति पर गए अध्यापकों को सातवें वेतन की प्रथम व द्वितीय किस्त का भुगतान सम्मिलित है। बंडा विधायक ने ज्ञापन सौंपने वाले अध्यापकों के समक्ष जिला शिक्षा अधिकारी व आहरण संवितरण अधिकारी को एक सप्ताह में समस्याओं के निराकरण हेतु निर्देश दिए।ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से कृपालसिंह,कमल जैन,सुनील प्रजापति,गोपाल साहू, तुलसीराम सेन,राजेंद्र पटेल भागेश सोनी,अमित पटेल अशोक विश्वकर्मा,हरपाल सिंह,नंदराम रामदास रैदास आदि सम्मिलित थे।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!