जबेरा में पूर्व मुख्य मंत्री कमलनाथ का पुतला दहन कर बीजेपी ने जताया विरोध!

0
IMG-20200628-WA0153


मयंक जैन जबेरा –भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर जबेरा मंडल में विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी की उपस्थिति जिला महामंत्री रूपेश सेन, जिला उपाध्यक्ष कमल सिघई, भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा चीन के समर्थन मैं दिए गए बयानों के विरोध प्रदर्शन धरना कार्यक्रम रखा गया इस कार्यक्रम में उपस्थित विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी,रूपेश सेन सहित सभी वक्ताओं ने अपनी बात रखी मुख्य रूप से इस धरना कार्यक्रम का उद्देश्य भारत और चीन के बीच में चल रहे तनाव के समय कांग्रेस पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ दोनों ने भारत की सरकार का साथ ना देकर चीन का मूक समर्थन किया इसके विरोध में यह धरना कार्यक्रम रखा गया जब कमलनाथ केन्द्रीय मंत्री काग्रेस शासन काल मे थे तो उन्होंने चीन को लाभ पुहुचया। वही बिधायक धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा राजीव गांधी फाउंडेशन क्लब को चीन द्वारा 3000 u.s. डॉलर जो डोनेशन दिया उसका जवाब भारत चाहता है इस फाउंडेशन क्लब की चेयरमैन श्रीमती सोनिया गांधी है तो ऐ पैसा किस लिए चीन से प्राप्त किया कांग्रेश हमेशा राष्ट्रीय मुद्दों पर सरकार और देश के विरोध में रहे चाहे धारा 370 हो या सी ए ए हो सब का बिरोध किया। ओर देश मे भ्रम फैलाया।धरना प्रदर्शन स्थल पर प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल की मौजूदगी रही।जिसमे नायब तहसीलदार रोहित राजपूत,थाना प्रभारी कमलेश तिवारी ,एस आई एम पी सिंह की उपस्थिति रही।पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंघई,रविशंकर वाजपेयी,विनोद मलैया मुलाम जैन,सोनेलाल झारिया, अनुज वाजपेयी, सहारा ठाकुर दस्सू ठाकुर, इन्दजीत ठाकुर, रानू नामदेव,दीपक सेन ,शरद जैन , मनीष सिंघई,उम्मेद सिह,अनुराग नेमा, सौरभ मेहरा, गजेन्द्र मिश्रा, दुर्गेस दुबे, सुशील चौधरी,धन्नू चौधरी सहित कार्यकर्ताओ की उपस्थित रही।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!