SAGAR : सुरखी में विधानसभा उपचुनाव के लिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी एवं पूर्व निगम अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे ने किया जनसंपर्क।
आशीष जैन सागर/ सुरखी – विधानसभा उपचुनाव के लिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी पूर्व निगम अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे तथा जिला उपाध्यक्ष गिरीश पटेरिया ने क्षेत्र में पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने बुधवार को विभिन्न कस्बों का दौरा कर स्थानीय जनता और कांग्रेसजनों से मुलाकात की। इस दौरान पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान चुने गए जनप्रतिनिधि द्वारा जनमत को बेचे जाने तथा क्षेत्र की उपेक्षा को लेकर स्पष्ट आक्रोश उभर कर आया।
आगामी उपचुनाव को लेकर कांग्रेस द्वारा अपनी रणनीति के तहत पूरे क्षेत्र को सेक्टर में बांटे जाने के बाद सेक्टर क्रमांक 7 के प्रभारी के रूप में सागर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी पूर्व निगम अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे जिला उपाध्यक्ष गिरीश पटेरिया समेत अनेक कांग्रेसजन क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने अपने प्रभार के अंतर्गत आने वाले सुरखी पठा चतुरभटा और मिडवासा में कांग्रेसजनों और स्थानीय जनता की बैठक ली।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि यहां की जनता ने भाजपा की शिवराज सरकार को हटाने के लिए कॉन्ग्रेस प्रत्याशी को विजय बनाकर अपना जनादेश दिया था। कांग्रेस की कमलनाथ सरकार आने के बाद किसानों का कर्जा माफ बिजली बिल हाफ कन्या विवाह योजना में राशि की बढ़ोतरी जैसे कार्यक्रम शुरू करने के साथ ही 3000 करोड़ रुपए के विकास कार्य सुरखी की लिए स्वीकृत किए थे। लेकिन यहां के चुने हुए जनप्रतिनिधि ने जनता के साथ धोखा कर जनता के लिए काम करने वाली कमलनाथ सरकार को गिराने का पाप किया है। उन्होंने आने वाले उपचुनाव में इस पाप का बदला लेने और सबक सिखाने की अपील उपस्थित जनता से की।
पूर्व निगम अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे ने उपस्थित क्षेत्रीय जनता से आह्वान किया कि वे किसी भी तरह के डर या बहकावे में नहीं आए। इसके लिए कांग्रेसजन जनता के साथ खड़े हैं और जनादेश को बेचने वालों को करारा जवाब दें। जिला उपाध्यक्ष गिरीश पटेरिया ने कहा कि यह चुनाव कांग्रेस और भाजपा के बीच नहीं बल्कि बिकाऊ और टिकाऊ के बीच में है इसमें क्षेत्र की जनता सोच समझकर निर्णय लें।
कांग्रेस नेताओं द्वारा क्षेत्र में किए गए भ्रमण एवं बैठकों के दौरान सुरखी में माधव गौतम मदन पाठक वीरेंद्र गौड़ लक्ष्मीनारायण नामदेव फिरतू चौधरी प्रेम नारायण नामदेव साहू भगवान सिंह साहू भगवती ठाकुर महेंद्र अग्रवाल बृजेंद्र सिंह ठाकुर शिव कुमार सिंह राजपूत ग्राम पठा में बलराम लोधी दीना लोधी ब्रजकिशोर ढेकला दयाराम रजक सुरेंद्र यादव राम लोधी चतुरभटा में शिवराज सिंह लोधी सहदेव लोधी रामचरण लोधी राकेश चढ़ार पप्पू साहू मंजू चढ़ार हल्ले भाई मन्नूलाल अहिरवार मेहरबान सिंह लोधी आशिक खान कमलेश यादव रघुराज संदीप अग्रवाल अमर सिंह नन्हे भाई परशु रजक बाबू सिंह गौड़ शिवराज पाल रामजी लोधी मनीष बड़ोनीया मेहरबान सिंह उपेंद्र सिंह इरफान खान विनोद जैन डॉ वीरेंद्र लोधी हल्लू नेता भोले अहिरवार वीरेंद्र जैन मंगल सिंह लखन अहिरवार समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीयजन तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर एक बार फिर कांग्रेस पार्टी को भारी बहुमत से जिताकर मध्यप्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार बनाने का संकल्प व्यक्त किया।