महिला ने ससुराल पक्ष के 5 लोगों पर दर्ज कराया दहेज प्रताड़ना का केस।

0
IMG_20210401_094439

बनखेड़ी से नफीस खान की रिपोर्ट

बनखेड़ी विवाह के 21 महीने बाद एक महिला अपने पति सहित ससुराल पक्ष के पांच सदस्यों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है । वर्तमान में फरियादी महिला गर्भवती है । पुलिस ने बताया कि फरियादी 23 वर्षीय महिला का विवाह सितंबर 2019 में शनिचरा होशंगाबाद के जीवन मेहरा से हुआ था । विवाह के बाद से पति , सास , जेठ और जेठानी दहेज की मांग करने लगे । रुपए नहीं देने पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे । शिकायत के आधार पर पति जीवन , सास सावित्री मेहरा , जेठ बसंत मेहरा और जेठानी कृष्णा मेहरा पर धारा 498 ए सहित अन्य धारा के तहत मामला दर्ज करके विवेचना में लिया है ।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!