मैं कोरोना वॉलिंटियर अभियान के तहत समाजसेवी सम्मानित
राजपाल यादव की रिपोर्ट
75 वा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मैं कोरोना वॉलिंटियर अभियान के तहत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश शासन के मार्गदर्शन में जन अभियान परिषद के निर्देशानुसार वैश्विक महामारी कोविड-19 के नियंत्रण हेतु कोरोना वॉलिंटियर अभियान के अंतर्गत सराहनीय कार्य करने पर नगर के समाजसेवियों में लक्ष्मी प्रसाद मेहर लीलाधर मेहरा जितेंद्र भार्गव सतीश कुमार अहिरवार महेंद्र रघुवंशी सुरेंद्र मौर्य राहुल बाथरे अरविंद राय सहित स्वयंसेवको को तहसील प्रांगण में मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन शिवराज सिंह चौहान द्वारा भेजे गए प्रशस्ति पत्रों को तहसीलदार राजीव कहार जन अभियान परिषद जिला समन्वयक राजेश सिसोदिया ब्लॉक समन्वयक मुकेश सोलंकी की उपस्थिति में समाजसेवियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जिसमें नगर के समाजसेवियों एवं बुद्धिजीवियों व मित्रों ने बधाइयां प्रेषित कर शुभकामनाएं दी
