विश्व मच्छर दिवस का आयोजन 20 अगस्त को।
Sachin Kumar Mishra Panna 9755488451
पन्ना 18 अगस्त : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 आर0एस0 पाण्डेय द्वारा बताया गया कि लोगो में मलेरिया एवं मच्छर जन्य वाहजनित रोगों के प्रति जनजागृति लाने के लिये 20 अगस्त को विश्व मच्छर दिवस का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर लोगों में जनजागृति लाकर प्रत्येक घर एवं कार्यालय में साफ एवं गंदे पानी को प्रति सप्ताह बदले जाने एवं ढक्कर रखा जाये। मलेरिया डेंगू, चिकुनगुन्या, जी बुखार फैलाने बाले मच्छर साफ पानी में पैदा होते है। साफ पानी प्रायः घरों एवं कार्यालयांे में होता है। इसके अलावा फाईलेरिया और जापानी मस्तिष्क ज्वर गंदे पानी में पैदा होने वाले मच्छरांे से हो सकता है। गंदा पानी नालियों, खुले सैप्टिक टैंक एवं गड्ढ़ांे में पाया जाता है। साफ एवं गंदे पानी का सुरक्षित प्रबंधन कर मच्छरों को नियंत्रित किया जा सकता है। इससे हम अप्रत्यक्ष रूप से इन बीमारियों को नियंत्रित कर सकते हैं।
डॉ0 पाण्डेय ने जिले के नागरिकों से अपील करते हुये कहॉ है कि विश्व मच्छर दिवस पर हम सब को संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखे एवं जल भराव की स्थिति निर्मित नही होने देंगे। प्रति रविवार अपने घरों में रखे पानी के वर्तन, कूलर, गमले, छत पर रखे डायर एवं अन्य अनुपयोगी सामग्री में भरे हुये पानी को निकाल देंगे। जिससे की मच्छर पैदा होेने की स्थिति निर्मित न हो और हम मच्छर जनित बीमारियों से स्वयं को एवं अपने समुदाय को सुरक्षित रख सकेंगे। मच्छरों से बचने के लिये मच्छरदानी का उपयोग करें।
