राष्ट्रीय भगवा सेना द्वारा सीतामऊ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
रिपोर्टर:— बापुलाल डांगी
जुआरियो के आतंक से ग्रामीण परेशान
लोकेशन:— सीतामऊ
ऐरा गांव में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा आए दिन लोगो को परेशान किया जाता हैं।
परेशान ग्रामीणों ने बताया कि मोहनलाल धाकड़, विनोद धाकड़, करण धाकड़, प्रकाश धाकड़, सत्यनारायण धाकड़ पिता लक्ष्मीनारायण धाकड़ सभी एक ही परिवार के होकर गांव ऐरा में इन लोगो ने आतंक का माहौल बना रखा है ।
ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि ये लोग जुआ खेलते हैं, मजदूरों से काम करवाते है और मजदुरी नही देते है, जबरदस्ती जमीन की जमीन बेंच देते हैं और कब्जा नही छोड़ते। इन लोगो के आतंक और भय से ग्रामीण थाने पर रिपोर्ट भी नहीं करते, ये लोग गांव वालो को डराते है और धमकाते की यदि तुमने रिपोर्ट की जान से मार देंगे इस प्रकार की धमकिया देते हैं, इस बात को लेकर ग्रामीण जनों द्वारा भगवा सेना के प्रदेश अध्यक्ष नाहरसिंह गोड माध्यम से एसडीएम सीतामऊ को ज्ञापन दिया, ज्ञापन का वाचन भगवा सेना प्रदेश अध्यक्ष नाहरसिंह गौड़ द्वारा किया गया।
ये रहे उपस्थित —संभाग संगठन प्रमुख पुनम शर्मा, जिला प्रमुख नाहरसिंह सिसोदिया, जिला उप प्रमुख कुंजन सिंह सोलंकी आदि सैकडो कार्यकर्ता और ग्रामवासी उपस्थित रहे।
