क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव ने केसली तहसील प्रांगण में जनता दरबार लगाकर सुनी लोगों की समस्याएं।

ब्रजेश रजक की रिपोर्ट
क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव ने तहसील केसली प्रांगण में ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण हेतु जनता दरबार लगाया।जनता दरबार में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को विधायक हर्ष यादव के समक्ष रखा जिन पर विधायक ने त्वरित कार्रवाई कर संबंधित अधिकारियों को समस्या के निराकरण हेतु आदेशित किया।मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास के सम्बन्ध में शिकायतें आईं।केसली निवासी विधवा महिला राशन पर्ची के लिए 2 साल से परेशान थी आवेदन आते ही विधायक ने फूड इंस्पेक्टर से बात कर तुरन्त पोर्टल पर नाम जुड़वाया।विधायक ने बताया कि प्रति गुरुवार केसली में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी।जनता दरबार में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शिवराज सिंह,उमेश खेहुरिया,राजेंद्र जैन,संजय चौधरी,संदीप अरेले,शत्रुघ्न साहनी,बृजमोहन पटेल,चन्द्रभान दीवान, रफीक खान कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में आमजन जनता दरबार में मौजूद रहे।
