नगर निगम और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी एक्शन मोड में , जन- आंदोलन छेड़ने का ऐलान।

0
IMG_20200625_161015

आशीष जैन सागर / 7354469594 – भाजपा शासित नगर निगम और प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी एक्शन मोड़ में आ गई है। इस संबंध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने प्रमुख नेताओं और पूर्व पार्षदों की बैठक लेकर आम जनता के सामने आ रही जन समस्याओं पर मंथन किया। शहर- जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन में हुई इस बैठक में नगर निगम प्रशासन और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमीनी रूप से मुहिम छोड़ने का निर्णय लिया है। बैठक के अंत में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सरदार बूटासिंह तथा वरिष्ठ पत्रकार व कांग्रेस नेता सिद्ध गोपाल तिवारी की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि करोना काल की आड़ में नगर निगम प्रशासन द्वारा जन विरोधी नीतियों और कार्यप्रणाली से आम जनता को उसके हक से वंचित करते हुए लगातार रूप से जनता का शोषण किया है। नगर निगम प्रशासन द्वारा पिछले 9 माह में गरीबों के राशन आवास योजना की किस्त सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसी योजनाओं से गरीबों को वंचित कर बंदरबांट किया है। करोना काल और लॉक डाउन में व्यापार और नौकरी से वंचित हुए छोटे और मध्यम श्रेणी के दुकानदार और नौकरीपेशा वर्ग से तालिबानी तरीके से दबावपूर्वक पूरा संपत्ति कर वसूल किया जा रहा है। तालाब सफाई के नाम पर जनता को भावनात्मक रूप से ठगा जा रहा है।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष और पूर्व निगम अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे ने कहा कि कमलनाथ सरकार द्वारा राजघाट बांध की ऊंचाई बढ़ाने की स्वीकृति के बावजूद प्रशासन द्वारा इस संबंध में कोई काम शुरू नहीं किया गया है। इसके अलावा गर्मी के मौसम में पेयजल आपूर्ति को लेकर भी कोई ठोस योजना नहीं है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एवं पीसीसी सदस्य डॉ संदीप सबलोक ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा करोना काल में माफ किए गए बिजली के बिल छुपे रूप में वसूल करना शुरू कर दिए गए हैं। बकाया बिलों की वसूली के नाम पर कनेक्शन काटकर गरीबों को भयभीत और आतंकित किया जा रहा है।स्मार्ट सिटी के नाम पर पूरे शहर के अंदरूनी वार्ड गड्ढे और मलबे के ढेर में तब्दील हो गए हैं।
मछुआ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष गोवर्धन रैकवार ने तालाब सफाई को लेकर हो रहे भ्रष्टाचार पर चर्चा की। वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे और पूर्व नेता प्रतिपक्ष चक्रेश सिंघई आदि ने भी खाद्य तेल और खाद्य सामग्री रसोई गैस व पेट्रोल डीजल के आसमान छूते भावों समेत तमाम जन हितेषी मुद्दों को लेकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा चरणबद्ध रूप से विरोध प्रदर्शन करने की रणनीति पर विचार विमर्श किया। बैठक में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने एकमत होकर सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जन आंदोलन छेड़ने का निर्णय लिया।
बैठक में प्रमुख रूप से मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ब्लॉक अध्यक्ष शरद पुरोहित सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे पप्पू गुप्ता डॉ सीबी तिवारी सेवादल प्रदेश संयोजक विजय साहू गोवर्धन रैकवार पार्षद भैयन पटेल चक्रेश सिंघई महेश जाटव जितेंद्र रोहण सुरेंद्र चौबे दीनदयाल तिवारी रूपनारायण तोता यादव नाथूराम चौधरी अब्दुल रशीद राइन मानसिंह चौधरी जाहिद ठेकेदार अनुराग जोसेफ विनोद कोरी जमीर गब्बर पठान किरण मिश्रा महेश अहिरवार प्रदीप जैन कुल्फी रजिया खान हेमराज रजक डॉ दिनेश पटेरिया राकेश राय कमलेश तिवारी धर्मेंद्र चौधरी सचिंद्र बाल्मीकि मुकेश खटीक राशिद खान हनीफ ठेकेदार कुंजीलाल लड़िया जमीर गब्बर पठान हरिश्चंद्र सोनवार पप्पू मिश्रा पुष्पेंद्र जैन अरविंद दुबे साजिद राइन मोहम्मद वहीद अजीम खान अनिल कुमार दक्ष सुनील पावा शालू पठान आदिल राईन इम्तियाज खान चमन ताहिर खान अलीम खान अरविंद दुबे मोहम्मद वहीद अतुल नेमा फिरदोस कुरेशी अभिषेक पाठक प्रमोद यादव जुनैद खान शाहबाज कुरेशी वसीम खान समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!