होशंगाबाद : बनखेड़ी में आचार्य विद्यासागर जी महाराज का होगा भव्य मंगल प्रवेश।

0
IMG_20210706_100622

बनखेड़ी से नफीस खान की रिपोर्ट

बनखेड़ी / होशंगाबाद – आध्यात्म सरोवर के राजहंस, प्रातः स्मरणीय, संत शिरोमणि आचार्य प्रवर गुरूवर 108 श्री विद्यासागर जी महा मुनिराज ससंघ का मंगल विहार चल रहा है। व आज होशंगाबाद जिले के शोभापुर के पास बामरी में विराजमान है। विहार की संभावित दिशा बनखेड़ी से होकर गुजरेगी। इसी तारतम्य में गुरुवर विद्यासागर जी मुनिराज ससंघ का बनखेड़ी़ नगर में भव्य मंगल प्रवेश 8 जुलाई के बीच संभावित है संत शिरोमणि की भव्य आगवानी के लिए संपूर्ण बनखेड़ी की जैन समाज पलक पावडे बिछाए गुरुवर के दर्शनों की अभिलाषी है। बनखेड़ी़ की जैन समाज में और सर्व समाज में काफी हर्ष का माहौल व्याप्त है । गुरुवर के चरण नगर में पड़ रहे हैं इस तारतम्य में दिगंबर जैन समाज ने भव्य तैयारियां भी प्रारंभ कर दी है। संभवतः 8 जुलाई को सुबह 7:30 बजे गुरूवार को बाचावानी तिग्ड्डा पर भव्य आगवानी की तैयारी की जा रही है
सकल दिगम्बर जैन समाज बनखेड़ी

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!