पन्ना : कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिदिन चलाया जा रहा है रोको-टोको अभियान।

0
IMG-20200731-WA0301

सचिन कुमार मिश्रा पन्ना – जिला मुख्यालय में कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए कलेक्टर श्री संजय कुमार मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीणा द्वारा संयुक्त रूप से रोको-टोको अभियान चलाया जा रहा है। आज अभियान का शुभारंभ नगरपालिका परिषद कार्यालय के सामने से प्रारंभ किया गया। यह अभियान बल्देव जी मंदिर होते हुए बडा बाजार मुख्य मार्ग पर चलाया गया। अभियान के दौरान लोगों में कोरोना के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ मास्क का वितरण भी किया गया। इस अभियान में पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीमें संयुक्त रूप से भाग ले रही हैं। कलेक्टर श्री मिश्र ने स्वयं मार्ग में बगैर मास्क के मिलने वाले लोगों को मास्क पहनने की सलाह देने के साथ चेहरे पर मास्क बांधे
जिले में कोरोना के बढते प्रकोप एवं प्रसार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए यह अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, संयुक्त रूप से तथा सभी तहसीलदार एवं थाना प्रभारी प्रतिदिन अपने-अपने क्षेत्र में शाम 5 बजे से शाम 6 बजे तक इस अभियान को चलाते हुए लोगों में कोरोना संक्रमण रोकने संबंधी जागरूकता पैदा करेंगे। जो भी व्यक्ति बगैर मास्क के पाए जाएंगे उनके विरूद्ध चालानी कार्यवाही की जाएगी। लोगों को मास्क वितरित किए जाएंगे। कलेक्टर श्री मिश्र ने जिले के समस्त राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियानों को दौरान किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक रूप से परेशान न करें। नगर में प्रारंभ हुए रोको टोको अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री बी.के.एस. परिहार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. आर.एस. पाण्डेय, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री यशवंत वर्मा के साथ राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, नगरीय प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!