कांग्रेस नेता ने कसा तंज, क्या प्रधानमंत्री मोदी जी के निरीक्षण के बाद ही चालू होगा बीना कोविड अस्पताल ?

0
IMG-20210608-WA0132

भूमिका भास्कर न्यूज सागर / बीना

बीना रिफायनी के पास के बनाये जा रहे अस्थाई  कोविड अस्पताल के शुभारंभ में लेलतीफी पर तंज कसते हुए म.प्र. कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि   कोविड अस्पताल के निर्माण की शुरुआत से लेकर अब तक प्रदेश के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री,  जिले के मंत्री गण, विधायक गण, साँसद सहित कलेक्टर , कमिश्नर आदि के निरीक्षण के बाद भी आज तक अस्पताल चालू न हो पाने के परिणाम स्वरूप   अस्पताल को अब देश के प्रधानमंत्री जी के निरीक्षण की प्रतीक्षा हैं। उन्होंने कहा कि बीना रिफायनरी के सहयोग से  उक्त अस्पताल बनाने के सरकार के दावों की सच्चाई यह हैं कि अस्पताल निर्माण में किये करोड़ो रूपये के  खर्च में जमकर भृष्टाचार किया गया हैं। श्री चौधरी ने शासन / प्रशासन को चेतावनी देते हुये कहा है कि कोविड अस्पताल के निरीक्षण करने देश के प्रधानमंत्री जी को आमंत्रित कर अस्पताल चालू करायें अन्यथा शीघ्र ही कांग्रेस पार्टी उक्त अस्पताल का शुभारंभ करेंगी।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!