संभागायुक्त श्री शुक्ला ने बंडा ,शाहगढ़ स्थित कोविड केअर सेंटरो का किया निरीक्षण,एक ग्राम सचिव तत्काल निलंबित।

0
E (3)

आशीष जैन सागर/बंडा 7354469594
संभागायुक्त श्री मुकेश शुक्ला ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ  इच्छित गढ़वाले के साथ बंडा एवं शाहगढ़ में चल रहे 50 विस्तरो के कोविड केयर सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया ।
 वहीँ रुरावन ग्राम  पंचायत सचिव श्री भानु प्रताप सिंह को कार्य में लापरवाही करने पर तत्काल कमिश्नर श्री शुक्ला के निर्देश पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ  इच्छित गढ़वाले ने निलंबित किया  ।
कमिश्नर श्री शुक्ला ने शाहगढ़ के सीएमओ एवं एसडीओपी एवं थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली पर अप्रसन्नता व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी सुश्री शशि मिश्रा ,श्री संजय दुबे  ,श्री उमराव सिंह,  श्री जय प्रताप ,श्री अनूप तिवारी  सहित अन्य अधिकारी डॉक्टर मौजूद थे ।

संभागायुक्त श्री मुकेश शुक्ला ने बंडा , शाहगढ़ में संचालित हो रहे  50 विस्तरो के कोविड केअर  सेंटर का निरीक्षण करते हुए वहां कोरोना संक्रमित व्यक्तियों जो कि उपचार रहते हैं उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की उन्होंने सेंटर पर उपस्थित डॉक्टर पैरामेडिकल स्टाफ से जानकारी प्राप्त कर निर्देश दिए कि संक्रमित व्यक्ति की स्थिति अधिक गंभीर होती है तो उन्हें तत्काल बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराएं ।

संभागायुक्त श्री शुक्ला ने  कोविड केयर सेंटर में प्रतिदिन योगाभ्यास कराने एवं आयुष विभाग के द्वारा काढ़ा  वितरण करने के भी निर्देश दिए। कमिश्नर श्री शुक्ला ने  बंडा शाहगढ़ विकासखंड के दूरस्थ ग्राम पिपरिया चौदा,एवं रुरावन में दवा वितरण केंद्र का निरीक्षण किया और वहां उपस्थित डॉक्टर ,पैरामेडिकल स्टाफ से दवा उपलब्धता की जानकारी ली एवं आज तक प्रदान किए गए दवा एवं मास्क का वितरण पंजी का भी  परीक्षण किया ।
कमिश्नर श्री शुक्ला ने ग्राम  पिपरिया चौदा,एवं रुरावन में चल रहे  किल कोरोना सर्वे का भी निरीक्षण कर सर्वे की जानकारी प्राप्त की । उन्होंने कहा कि सर्वे में ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन थर्मामीटर से तापमान एवं अन्य सर्दी खांसी बुखार के लक्षण की जानकारी प्राप्त की जाए और मेडिकल किट भी साथ में प्रदान करें ।
उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को अत्याधिक सर्दी खांसी बुखार है तो उसकी तत्काल सैम्पलिंग करें और आइसोलेट करने के लिए घर पर यदि पर्याप्त जगह है तो  अन्यथा ट्रिपल सी में भेजकर इलाज प्रारंभ करें।
 

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!