बृहस्पति कुंड में लाखो वर्ष पुराने साक्ष्य मौजूद, संरक्षित न होने से हालात बदहाल।

0
IMG-20210618-WA0119

सचिन कुमार मिश्रा, पन्ना

भूमिका भास्कर समाचार पत्र के जिला ब्यूरो चीफ सचिन मिश्रा द्वारा पन्ना जिले में उठाई जा रही बृहस्पति कुंड की खबर का असर देखने को मिला है।

बृहस्पति कुंड की कार्य योजना बनाने में कलेक्टर स्वयं ले रहे रुचि।

हाल ही के दिनों में पन्ना कलेक्टर श्री संजय मिश्रा ने बृहस्पति कुंड का निरीक्षण किया। जहाँ पर उन्होंने स्थानीय नागरिकों के सुझाव लिये। पन्ना कलेक्टर श्री संजय मिश्रा के साथ पन्ना dfo गौरव शर्मा ने पूरे अमले के साथ प्राचीन काल के पत्थर में उकेरे गये शैल चित्रों को ध्यान पूर्वक देखा साथ ही वहाँ पर स्तिथ सात कुंण्ड के बारे में जानकारी ली। पट्टालिया नामक जगह में लाखों वर्ष पूर्व के चित्र जो की बहुत अधिक संख्या में बने हुए हे जिनमे गेरुए रंग का प्रयोग किया गया है उससे भी आम नागरिकों ने पूरे अमले को अवगत कराया। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में ऐसे प्राचीन चित्र शिवराजपुर के जंगल में बृहस्पति कुंण्ड ,पट्टालिया में,उपस्थित है जहाँ तक अभी भी इतिहास नही पहुँच पाया है। इन शैल चित्रों का जिक्र भीमबेठिका की गुफाओं के शैलचित्रों से किया जा रहा है ।बृहस्पति कुंड के विकास और संरक्षण ,संवर्धन के लिए पन्ना कलेक्टर श्री संजय मिश्रा स्वयं रुचि ले रहे हैं।

भूमिका भास्कर की पहल पर जिले के आला अधिकारी पहुंचे बृहस्पति कुंड।

भूमिका भास्कर समाचार पत्र के जिला ब्यूरो चीफ सचिन मिश्रा के द्वारा बृहस्पति कुंड के इतिहास को स्वर्ण पन्ने में दर्ज करने एवं इन जगह में उपस्थित शैल चित्र के ऐतिहासिक युग की जानकारी के संबंध में पिछले 1 साल से लगातार समाचार प्रकाशित किए जा रहे हैं । समाचारों के प्रकाशन के आधार पर जिले के आला अधिकारी बृहस्पति कुंड पहुंचे और कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!