PANNA : मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह एवं सांसद बीडी शर्मा के प्रयासों से पन्ना जिला अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर एसके त्रिपाठी की हुई पुनः वापसी

जिला अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ सहित स्त्री रोग विशेषज्ञ नेत्र रोग विशेषज्ञ नाक कान गला विशेषज्ञ अस्थि विशेषज्ञ radiologist चिकित्सकों का है भारी अभाव
सचिन मिश्रा पन्ना – मध्यप्रदेश के पन्ना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को लेकर क्षेत्रीय लोगों द्वारा पन्ना विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक कैबिनेट मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह सहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष क्षेत्रीय सांसद विष्णु दत्त शर्मा के समक्ष लोगों द्वारा समस्या रखी गई थी। जिसको लेकर पन्ना विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक कैबिनेट खनिज मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह द्वारा आज से लगभग 2 माह पूर्व जिले की जनता को भरोसा दिलाया गया था कि बहुत जल्दी पन्ना जिले के लोकप्रिय हृदय रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ एस के त्रिपाठी का स्थानांतरण भोपाल से पन्ना कराया जायेगा। जोकि प्रदेश स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज दिनांक 29 सितंबर 2020 को जारी की गई चिकित्सकों की स्थानांतरण सूची में बैरागढ़ भोपाल में पदस्थ हृदय रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉक्टर एस के त्रिपाठी का स्थानांतरण भोपाल से पन्ना जिला अस्पताल किया गया है। जैसे ही जानकारी पन्ना जिला वासियों को प्राप्त हुई पन्ना जिले की समाजसेवी राम बिहारी गोस्वामी द्वारा पन्ना जिले के लोकप्रिय सांसद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एवं मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री पन्ना विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया गया है। कैबिनेट मंत्री श्री सिंह ने कहा कि पन्ना जिला चिकित्सालय के लिए एक स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की भी मांग रखी गई थी। जो की जारी हुई सूची में अभी स्थानांतरण आदेश नहीं हुआ है। लेकिन बहुत जल्द ही पन्ना जिला अस्पताल में एक और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की पदस्थापना शीघ्र कराई जाएगी। इसके साथ ही पन्ना जिला चिकित्सालय में नेत्र रोग विशेषज्ञ नाक कान गला विशेषज्ञ रेडियोलॉजिस्ट चिकित्सक के जो पद रिक्त पड़े हुए हैं उनकी भी पूर्ति जल्द से जल्द कराने का प्रयास किया जायेगा। कैबिनेट मंत्री श्री सिंह ने कहा कि पन्ना जिले की जनता को जिला मुख्यालय में ही ज्यादा से ज्यादा स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके इसको लेकर वह स्वयं एवं खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के सांसद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के माध्यम से अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहे हैं। इसके साथ ही पन्ना जिला मुख्यालय में शीघ्र ही गरीबों के उपचार हेतु भाजपा प्रदेश अध्यक्ष क्षेत्रीय सांसद विष्णु दत्त शर्मा के अथक प्रयासों से एक और हॉस्पिटल की सौगात जिले वासियों को मिलने की उम्मीद जागी है।
