SAGAR: युवा कांग्रेस की जन अधिकार पदयात्रा पहुँची बिलहरा।

0
IMG-20200930-WA0145

पदयात्रा बिलहरा में रात्रि विश्राम कर अगले पड़ाव  की ओर  प्रस्थान करेगी।

आशीष जैन सागर – मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष श्री शशांक दुबे के नेतृत्व में बेरोजगारी, किसान एवं कोरोना महामारी आदि को लेकर जबलपुर से भोपाल तक निकाली जा रही युवा कांग्रेस की जन अधिकार पदयात्रा सुरखी विस.मुख्यालय पर रात्रि विश्राम उपरांत बुधवार प्रातः सुरखी से प्रारम्भ होकर ग्राम विदवास,हीरापुर, खमकुआ आदि विभिन्न ग्रामो से होती हुई बिलहरा पहुँची। पदयात्रा के ग्रामों में पहुँचने पर  कांग्रेसजनों के द्वारा पदयात्रा में चल रहे पदयात्रियों का अनेक स्थानों पर आत्मीय स्वागत किया गया। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अशरफ खान, संजय मोन्टी यादव ने बताया कि पदयात्रा ग्राम बिलहरा में रात्रि विश्राम कर गुरुवार प्रातः बिलहरा से प्रारम्भ होकर विभिन्न ग्रामो से होती हुई अगले पड़ाव की ओर प्रस्थान करेंगी । पद यात्रा में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव श्री शेष नारायण ओझा,
जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष द्वय अशरफ खान,संजय मोन्टी यादव,युवा कांग्रेस सुरखी वि.स.के कार्यकारी अध्यक्ष प्रणव प्रताप सिंह राजपूत,जिला उपाध्यक्ष राहुल चौबे,अबरार सौदागर,कार्तिकेय रोहण, सौरभ खटीक,अभिनव चौहान,रीतेश रोहित,अमन यादव,सौरभ सिंह, सुजीत तिवारी,प्रदीप पटेल, विक्रम सिंह, धर्मेश यादव, गणेश पटैल, मोहन मिश्रा, लोकेश मिश्रा,बंटी कोरी,अनुज सेन, कन्नू कोरी,सतीश सेन,शुभम सेन सहित युवा कांग्रेसजन शामिल थे।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!